Current Affairs Today in Hindi [ 12 June 2025 ]

Current Affairs Today in Hindi | Daily Current Affairs in Hindi [ 12 June 2025 ]:

Daily Current Affairs 📖परीक्षा संबंधी करंट अफेयर्स और स्टैटिक जीके : 12 जून 2025

1. रोहिणी ग्राम को ई-गवर्नेस पुरस्कार : महाराष्ट्र स्थित रोहिणी ग्राम पंचायत को राष्ट्रीय ई-गवर्नेस पुरस्कार में स्वर्ण पदक मिला। यह पदक डिजिटल गवर्नेस, पारदर्शिता और जनसेवाओं पर काम करने के लिए दियागया।

2. आईसीसी हॉल ऑफ फेम में धोनी : पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को साल 2025 के लिए आइसीसी के हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया। धोनी आइसीसी हॉल ऑफ फेम में जगह बनाने वाले 11 वें भारतीय क्रिकेटर हैं।

3. एनवीडिया बनी सबसे मूल्यवान कंपनी: एनवीडिया माइक्रोसॉफ्ट को पछाड़कर सबसे मूल्यवान सार्वजनिक कंपनी बन गयी है । एआई चिप्स की मांग की वजह से एनवीडिया का बाजार मूल्य 3.45 ट्रिलियन डॉलर पहुंच गया।

4. राष्ट्रीय ई-विधान एप्लीकेशन
शुरू: केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री डॉ एल. मुरुगन ने पुडुचेरी विधानसभा के लिए राष्ट्रीय ई-विधान एप्लीकेशन शुरू की। पुडुचेरी यह प्लेटफॉर्म अपनाने वाला 19 वां विधानमंडल बना।

5. भारत ने महिला आइस हॉकी में मेडल जीता: भारतीय महिला आइस हॉकी टीम ने IIHF महिला एशिया कप में कांस्य पदक जीता। यह भारतीय महिला आइस हॉकी टीम का पहला अंतरराष्ट्रीय पदक है।

6. राजीव घई सेना उप प्रमुख बने

: ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय सेना का चेहरा बने लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई सेना के उप प्रमुख बने। वे DGMO के रूप में सैन्य अभियानों और खुफिया विभाग की देखरेख करेंगे।

7. यशस्वी सोलंकी पहली महिला एडीसी: नौसेना की लेफ्टिनेंट कमांडर यशस्वी सोलंकी को राष्ट्रपति का एड-डी-कैंप नियुक्त किया। पहली बार महिला अफसर को सुप्रीम कमांडर के एडीसी का पददिया।

8. कोको गॉफ ने फ्रेंच ओपन जीता वर्ल्ड नंबर-2 टेनिस खिलाड़ी कोको गॉफ ने वुमन कैटेगरी में फ्रेंच ओपन जीता। कोको ने वर्ल्ड नंबर-1 आर्यना सबालेंका को हराया। टूर्नामेंट में 10 साल बाद अमेरिकी खिलाड़ी चैंपियनबनी।

9. फर्टिलाइजर एसोसिएशन ऑफ इंडिया का नया अध्यक्ष : दीपक फर्टिलाइजर्स एंड पेट्रोकेमिकल्स कॉर्पोरेशन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक शैलेश सी. मेहता को एफएआई का नया अध्यक्ष नियुक्त कियागया।

10. पुर्तगाल ने नेशंस लीग जीता: पुर्तगाल ने यूईएफए नेशंस लीग का फाइनल जीता। पुर्तगाल ने स्पेन को पेनल्टी शूटआउट में 5-3 से हराया। वेनेशंस लीग का दो खिताब जीतने वाला पहला देश बना।

≡≡≡≡≡≡≡≡≡≡≡≡≡≡≡≡≡≡≡≡≡≡≡≡≡≡≡≡≡

WhatsApp Join Now 
Telegram Join Now

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *