🪀 Daily CURRENT AFFAIRS 2025 🪀
| Daily Current Affairs – 9 June 2025 | Pariksha Samachar Current Affairs |
➡ 01. लद्दाख में 5 आधिकारिक भाषाएं: केंद्र ने अंग्रेजी, हिंदी उर्दू, भोटी और पुरगी को लद्दाख की आधिकारिक भाषाओं के रूप में अधिसूचित किया। वहीं सभी आधिकारिक उद्देश्यों के लिए अंग्रेजी का उपयोग कियाजाएगा।
➡ 02. पहला एंटी-सबमरीन वारफेयर शैलो वाटर क्राफ्ट नेवी में भारत का पहला एंटी-सबमरीन वारफेयर शैलो वाटर क्राफ्ट आईएनएस अर्णाला 18 जून को भारतीय नौसेना में शामिल होगा। इसका नाम महाराष्ट्र के वसई के ऐतिहासिक अर्णाला किले के नाम पर रखा गया है।
➡ 03. महिला विश्वकप भारत में: भारत 30 सितंबर से 2 नवंबर तक आईसीसी महिला वनडे विश्वकप की मेजबानी करेगा। टूर्नामेंट भारत के 4 शहरों समेत श्रीलंका के कोलंबो में खेला जाएगा।
➡ 04. अश्विनी लोहानी पीएम संग्रहालय के निदेशक बनेः पूर्व एयर इंडिया प्रमुख अश्विनी लोहानी को पीएम संग्रहालय और पुस्तकालय का निदेशक नियुक्त किया गया है।
➡ 05. राजस्थान में बंदे गंगा जल संरक्षण अभियान: प्रदेश सरकार ने वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान की शुरूआत की। इसका उद्देश्य सूख चुके जल स्रोतों को जींवंत करके भूजल को बढ़ाना है।
➡ 06. RBI ने फ्लिपकार्ट को एनबीएफसी लाइसेंस दिया : आरबीआई ने फ्लिपकार्ट को नॉन-बैंकिंग फाइनैंशियल कंपनी ‘एनबीएफसी’ का लाइसेंस जारी किया है। अब फ्लिपकार्ट किसी कोलोन की सेवाएं दे सकता है।
➡ 07. हिमाचल में राजीव गांधी वन संवर्धन योजना शुरु : हिमाचल सरकार ने राजीव गांधी वनसंवर्धन योजना शुरू की है इसमें बंजर और क्षतिग्रस्त वन क्षेत्रों में फलदार पौधे लगाए जाएंगे।
➡ 08. IISC ने बनाया ब्लड क्लॉट रोकने वाला नैनोएंजाइम : IISC ने एक नया नैनोएंजाइम विकसित किया है, जो शरीर में खतरनाक ब्लड क्लॉट बनने से रोकता है।
➡ 09. वक्फ संपत्तियों के लिए ‘उम्मीद’ पोर्टल लॉन्च : सरकार ने वक्फ संपत्तियों का उपयोग गरीब मुसलमानों के लिए प्रभावी और निष्पक्ष रूप से सुनिश्चित करने के लिए ‘उम्मीद’ पोर्टल लॉन्च किया।
➡ 10. भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज का नाम बदला: भारत-इंग्लैंड के बीच होने वाली टेस्ट सीरीज अब ‘एंडरसन तेंदुलकर ट्रॉफी’ के नाम से जानी जाएगी। पहले इसका नाम ‘पटौदी ट्रॉफी’ था।