कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने वर्ष 2018-19 के लिए एसएससी परीक्षा कैलेंडर जारी किया है. जाहिर है कि अब SSC के परीक्षाओं की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों के लिए आने वाले साल में परीक्षाओं की विभिन्न तिथियों से खुद को अपडेट रखने में मदद मिलेगी.
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने वर्ष 2018-19 के लिए मार्च 2019 तक का परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया हैं. यह सबसे आसान और सुविधाजनक तरीका है जो उम्मीदवारों को परीक्षा तारीखों की जांच करने और इनके अनुसार तैयारी करने में मदद करेगा। यह परीक्षा कैलेंडर मार्च 2019 तक कमीशन द्वारा आयोजित की जाने वाली सभी महत्वपूर्ण परीक्षाओं की तिथियों को दर्शाता है। इस तालिका में, विज्ञापन की तिथि, आवेदन के समाप्ति की तिथि और परीक्षा की तारीख को विभिन्न कॉलमों में व विभिन्न परीक्षाओं के नाम को अलग-अलग पंक्तियों में दर्शाया गया है। इसके साथ, परीक्षाओं की शिफ्ट्स और मोड को भी इसमें शामिल किया गया है।
इस साल का यह कैलेंडर उम्मीदवारों को उनकी तैयारी की योजना बनाने में सुगमता के लिए दिनांकों की एक समय सारिणी देता है। आने वाले वर्ष में होने वाली सभी परीक्षाओं / भर्ती परीक्षणों की सभी महत्वपूर्ण तिथियों को, SSC परीक्षा कैलेंडर 2018-19 में उल्लिखित किया गया है। आइये- इस कैलेंडर पर एक नज़र डालते है-
SSC 2018-19 (संशोधित) परीक्षा कैलेंडर
कर्मचारी चयन आयोग 2018-2019 के दौरान (मार्च-2019 तक) आयोजित की जाने वाली परीक्षाओं का संशोधित वार्षिक कैलेंडर (संभावित) | ||
परीक्षा का नाम | आवेदन आरम्भ होने की तिथि- समाप्ति की तिथि | परीक्षा की तिथि |
SSC सिलेक्शन पोस्ट्स (फेज- V) (कंप्यूटर आधारित परीक्षा) | 25.08.2017 – 24.09.2017 | 08.02.2018 (ML-V)15.02.2018 (GL-V)24.02.2018 (HSL-V) |
संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा – 2017 टियर-IIअधिक जानकारी हेतु यहाँ क्लिक करें | – | 17.02.2018 से 21.02.2018 (कंप्यूटर आधारित परीक्षा)P-I 10:30AM से 12:30PMP-II 03.:15PM से 5.15PM22.02.2018P-III -10:30AM से 12:30PMP-IV – 03.:15PM से 5.15PM |
संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा – 2017 (टियर-III)अधिक जानकारी हेतु यहाँ क्लिक करें | – | 08.07.2018 (वर्णनात्मक परीक्षा) |
संयुक्त उच्चतर माध्यमिक स्तर (10+2) परीक्षा, 2017 (टियर-I) | 18.11.2017 – 27.12.2017 | 04.03.2018 से 28.03.2018 (कंप्यूटर आधारित परीक्षा) |
जूनियर इंजीनियर (सिविल, इलेक्ट्रिकल व मैकेनिकल) परीक्षा – 2017 (पेपर-II)अधिक जानकारी हेतु यहाँ क्लिक करें | – | 29.04.2018 |
संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा – 2017 (टियर-IV) (CPT/वर्णनात्मक परीक्षाT)अधिक जानकारी हेतु यहाँ क्लिक करें | – | नवम्बर/ दिसम्बर 2018 |
CAPF में SI, CISF में ASI और दिल्ली पुलिस में SI की भर्ती परीक्षा – 2018 (पेपर-I)अधिक जानकारी हेतु यहाँ क्लिक करें | 03.03.2018 – 02.04.2018 | बाद में अधिसूचित किया जाएगा(कंप्यूटर आधारित परीक्षा) |
संयुक्त उच्चतर माध्यमिक स्तर (10+2) परीक्षा, 2017 (टियर-II)अधिक जानकारी हेतु यहाँ क्लिक करें | – | 15.07.2018 (वर्णनात्मक परीक्षा) |
संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा, 2018 (टियर-I)अधिक जानकारी हेतु यहाँ क्लिक करें | 05.05.2018 – 04.06.2018 | बाद में अधिसूचित किया जाएगा (कंप्यूटर आधारित परीक्षा) |
CAPF में कांस्टेबल (GD) की भर्ती परीक्षा -2018अधिक जानकारी हेतु यहाँ क्लिक करें | 21.07.2018 – 20.08.2018 | बाद में अधिसूचित किया जाएगा (कंप्यूटर आधारित परीक्षा) |
SSC सिलेक्शन पोस्ट्स (फेज- V) 2018अधिक जानकारी हेतु यहाँ क्लिक करें | 01.09.2018 – 21.09.2018 | 27.10.2018-ML (कंप्यूटर आधारित परीक्षा)29.10.2018-HSL (कंप्यूटर आधारित परीक्षा)30.10.2018-GL (कंप्यूटर आधारित परीक्षा) |
अधीनस्थ कार्यालय में संयुक्त जूनियर हिंदी अनुवादक /हिंदी प्राध्यापक परीक्षा – 2018 (पेपर-I)अधिक जानकारी हेतु यहाँ क्लिक करें | 01.09.2018 – 21.09.2018 | बाद में अधिसूचित किया जाएगा (कंप्यूटर आधारित परीक्षा) |
स्टेनोग्राफर ग्रेड ‘C’ व ‘D’ परीक्षा – 2018अधिक जानकारी हेतु यहाँ क्लिक करें | 29.09.2018 – 22.10.2018 | बाद में अधिसूचित किया जाएगा(कंप्यूटर आधारित परीक्षा) |
मल्टीटास्किंग (नॉन-टेक्निकल) स्टाफ परीक्षा-2018 (पेपर-I) | 03.11.2018 – 03.12.2018 | बाद में अधिसूचित किया जाएगा (कंप्यूटर आधारित परीक्षा) |
SSC सिलेक्शन पोस्ट्स (फेज- VII) परीक्षा 2018 | 15.12.2018 – 07.01.2019 | बाद में अधिसूचित किया जाएगा (कंप्यूटर आधारित परीक्षा) |
संयुक्त उच्चतर माध्यमिक स्तर (10+2) परीक्षा, 2017 (टियर-III) (स्किल टेस्ट) | – | दिसम्बर, 2018/ जनवरी, 2019 |
जूनियर इंजीनियर (सिविल, इलेक्ट्रिकल व मैकेनिकल) परीक्षा – 2018 (पेपर-I)अधिक जानकारी हेतु यहाँ क्लिक करें | 15.12.2018 – 07.01.2019 | बाद में अधिसूचित किया जाएगा (कंप्यूटर आधारित परीक्षा) |
संयुक्त उच्चतर माध्यमिक स्तर (10+2) Exam, 2018 (टियर-I) | 19.01.2019 – 18.02.2019 | बाद में अधिसूचित किया जाएगा (कंप्यूटर आधारित परीक्षा) |
अधीनस्थ कार्यालय में संयुक्त जूनियर हिंदी अनुवादक /हिंदी प्राध्यापक परीक्षा – 2018 (पेपर-II)अधिक जानकारी हेतु यहाँ क्लिक करें | – | बाद में अधिसूचित किया जाएगा (कंप्यूटर आधारित परीक्षा) |
संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा – 2018 (टियर-II )अधिक जानकारी हेतु यहाँ क्लिक करें | – | बाद में अधिसूचित किया जाएगा (कंप्यूटर आधारित परीक्षा) |
CAPF में SI, CISF में ASI और दिल्ली पुलिस में SI की भर्ती परीक्षा – 2018 (पेपर-II)अधिक जानकारी हेतु यहाँ क्लिक करें | – | बाद में अधिसूचित किया जाएगा (कंप्यूटर आधारित परीक्षा) |
उपर्युक्त परीक्षा कैलेंडर में, हमने सभी SSC परीक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियों और अधिसूचनाओं को संकलित किया है। आइए- सभी परीक्षाओं की जानकारियों पर संक्षेप में एक नज़र डालते हैं-
SSC CGL 2018 परीक्षा
कर्मचारी चयन आयोग भारत सरकार में विभिन्न मंत्रालयों / विभागों / संगठनों में ग्रुप “B” और ग्रुप “सी” पदों को भरने के लिए संयुक्त स्नातक स्तर की परीक्षा 2018 को आयोजित करने जा रहा हैं. कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा सालाना आयोजित संयुक्त स्नातक स्तर (CGL) परीक्षा में चार चरण होते हैं, जिसमें से प्रत्येक चरण को विभिन्न पदों की आवश्यकता के आधार पर उत्तीर्ण करना होगा। उम्मीदवारो के लिए SSC CGL परीक्षा में सभी महत्वपूर्ण पहलुओं को कवर करने वाले विषयों को नीचे दी गई सूची द्वारा उल्लेखित किया गया हैं-
SSC GD CONSTABLE 2018 परीक्षा
कर्मचारी चयन आयोग, सीमा सुरक्षा बल (BSF), केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF), केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF), इंडो तिब्बती सीमा पुलिस (ITBP), सशस्त्र सीमा बल (SSB), राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA), सचिवालय सुरक्षा बल (SSF) और असम राइफल्स में राइफलमैन (जनरल ड्यूटी) GD कांस्टेबल पदोंके लिए गृह मंत्रालय की भर्ती योजना के तहत एक परीक्षा का आयोजन करेगा. SSC GD कांस्टेबल 2018 परीक्षा द्वारा इन पदों की भर्ती प्रक्रिया में कम्प्यूटर पद्धति पर आधारित परीक्षा (CBE), शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET), शारीरिक मानक परीक्षा (PST) और विस्तृत चिकित्सा परीक्षा (DME) सम्मिलित हैं. उम्मीदवारों के लिए SSC GD कांस्टेबल परीक्षा में सभी महत्वपूर्ण पहलुओं को कवर करने वाले विषयों को नीचे दी गई सूची द्वारा उल्लेखित किया गया हैं-
SSC सिलेक्शन पोस्ट्स फेज – VI 2018 परीक्षा
प्रत्येक वर्ष, SSC विभिन्न परीक्षाओं में उपस्थित उम्मीदवारों के लिए कुछ रिक्तियों या सिलेक्शन पोस्ट्स की घोषणा करता है। सिलेक्शन पोस्ट, वे सीमित रिक्तियां हैं जिनके लिए आवश्यक वांछित योग्यता की आवश्यकता होती है। कभी-कभी प्रासंगिक अनुभव होने से भी, इन नौकरी को पाने में काफी मदद मिलती है। इन पदों और विभागों का नाम, SSC के सम्बंधित ज़ोन के द्वारा जारी किया जाता है। SSC सिलेक्शन पोस्ट्स फेज-VI 2018,उन लोगों के लिए एक अच्छा अवसर हो सकता है जो एक अच्छी सभ्य सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं। SSC सिलेक्शन पोस्ट्स में चयन के लिए, उम्मीदवार को केवल कंप्यूटर-आधारित टेस्ट (CBT) में उपस्थित होना और न्यूनतम कट-ऑफ (क्वालीफाइंग अंक) से अधिक अंक प्राप्त करना आवश्यक है।उम्मीदवारो के लिए SSC सिलेक्शन पोस्ट्स की परीक्षा में सभी महत्वपूर्ण पहलुओं को कवर करने वाले विषयों को नीचे दी गई सूची द्वारा उल्लेखित किया गया हैं-
SSC सिलेक्शन पोस्ट्स फेज – VI 2018 परीक्षा |
SSC सिलेक्शन पोस्ट्स फेज-VI 2018 भर्ती नोटीफीकेशन: परीक्षा तिथियां, रिक्तियां, और पात्रता मानदंड |
SSC सिलेक्शन पोस्ट्स फेज- VI 2018: परीक्षा पैटर्न और सिलेबस |
SSC JHT 2018 परीक्षा
कर्मचारी चयन आयोग प्रत्येक वर्ष कनिष्ठ हिंदी अनुवादक, कनिष्ठ अनुवादक, वरिष्ठ हिंदी अनुवादक और हिंदी प्रध्यापकपदोंकी संयुक्त भर्ती के लिए एक मुक्त प्रतिस्पर्धी कंप्यूटर आधारित परीक्षा का आयोजन करता है। SSC कनिष्ठ हिंदी अनुवादक (JHT)में दो पेपर होंगे अर्थात पेपर –1 (कंप्यूटर आधारित मोड पर) और पेपर –2 (वर्णनात्मक).उम्मीदवारो के लिए SSC JHT 2018 परीक्षा में सभी महत्वपूर्ण पहलुओं को कवर करने वाले विषयों को नीचे दी गई सूची द्वारा उल्लेखित किया गया हैं-
SSC सब-इंस्पेक्टर (SI) और असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (ASI) 2018 परीक्षा
SSC CPO 2018 परीक्षा, उन उम्मीदवारों के लिए एक बड़ा अवसर साबित हो सकती है जो दिल्ली पुलिस और सर्वश्रेष्ठ अर्धसैनिक बलों (CRPF,BSF,CISF, ITBP, और SSB) में सब-इंस्पेक्टर और सी० आई० एस० एफ० में सहायक सब इंस्पेक्टर (कार्यकारी) के रूप में शामिल होना चाहते हैं. कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा जारी नवीनतम अधिसूचना के अनुसार, केंद्रीय पुलिस संगठन (CPO)में भर्ती के लिए इस साल कुल 1223 पोस्ट्स (संभावित) की घोषणा की गयी हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत, आप दिल्ली पुलिस में सब इंस्पेक्टर (कार्यकारी), केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल(CAPF) में सब इंस्पेक्टर (जीडी) और सी०आई०एस०एफ० (केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा सेना) में ASI (सहायक उप निरीक्षक) के पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। SSC CPO 2018 परीक्षा में पेपर-I, फिजिकल स्टैण्डर्ड टेस्ट (PST) / फिजिकल इनड्यूरैंस टेस्ट (PET), पेपर-II और विस्तृत चिकित्सा परीक्षा (DME) शामिल है। उम्मीदवारो के लिए SSC CPO 2018 परीक्षा में सभी महत्वपूर्ण पहलुओं को कवर करने वाले विषयों को नीचे दी गई सूची द्वारा उल्लेखित किया गया हैं-
उम्मीदवारों को SSC परीक्षाओं के उपर्युक्त परीक्षा कैलेंडर, अध्ययन योजनाओं, समय सारणी और तैयारी की रणनीतियों के निर्माण के लिए इस विषय-सूची का संदर्भ लेने की सलाह दी जाती है इससे आपको इन परीक्षाओं में अच्छी तरह से स्कोर करने और अच्छे वेतन के साथ सरकारी नौकरी पाने में मदद मिलेंगी।
यदि आपको“SSCपरीक्षा कैलेंडर (संशोधित) 2018-19” के बारे में दी गयी जानकारी उपयोगी लगी हो तो SSC परीक्षा 2018 के बारे में इस तरह की अधिक जानकारी के लिए Source: – https://www.jagranjosh.com/staff-selection-commission-ssc पर विजिट करें.